ग्वालियर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर चाहें खतरनाक नहीं लग रही है, लेकिन जरा सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। तीसरी लहर के पहले 13 दिन में 2193 में से 1450 ऐसे संक्रमित मिले हैं जिनको दोनों डोज लग चुकी थीं। इसके बाद भी वायरस ने उन पर अपना असर दिखाया और संक्रमित किया। राहत की बात यह रही कि इनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। इसके अलावा 55 संक्रमित सिंगल डोज वाले हैं। जिन्होंने वैक्सीन का एक डोज लिया था। वैक्सीन का एक डोज लेने के बाद उन्होंने दूसरा डोज लापरवाही में नहीं लिया। 66 मरीज बिना डोज वाले हैं।
इन संक्रमितों को सर्दी खांसी व जुकार के साथ बुखार भी हो रहा है। शेष मरीज अनट्रेस हैं। इनके मोबाइल नंबर गलत हैं या उनका एड्रेस गलत है। इसलिए उनके संबंध में सही जानकारी नहीं मिल पाई है। तीसरी लहर में सबसे ज्यादा संक्रमित 20 से 29 साल के युवा हैं। इस उम्र समूह में 387 युवा संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा 1 से 17 साल के बीच के करीब 190 बच्चे भी संक्रमित हुए हैं। जिनको कोई टीका अभी तक नहीं लगा है।80 फीसदी मरीजों में कोई लक्ष्रण ही नहीं
- तीसरी लहर में कोविड की रोकथाम से लेकर संक्रमित आने वाले मरीजों पर निगरानी से लेकर परामर्श का काम कर रहे कोविड हेल्प लाइन हर डिटेल पर नजर रख रही है। पहले 13 दिन में आए 2196 संक्रमितों में से 80 प्रतिशत मरीज ऐसे हैं जिनको कोई भी लक्षण नहीं था। ऐसे मरीजों की संख्या 1756 है। सर्दी-खांसी, बुखार जैसे हल्के लक्षण वाले करीब 90 मरीज अभीतक मिल चुके हैं। 36 मरीज ऐसे हैं, जिन्हें तबियत बिगड़ने की स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। कई मरीजों ने सैंपल देते समय जो मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए थे, उन पर कॉल करने पर अब संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके चलते इन मरीजों के टीकाकरण या फिर तबियत के बारे में ज्यादा जानकारी इकट्ठी नहीं हो पा रही है।
500 रिपीट पॉजिटिव आ चुके हैं
प्रतिदिन आने वाली कोविड जांच रिपोर्ट में यह भी देखने में आ रहा है कि 500 के लगभग ऐसे नए संक्रमित मिले हैं जो दूसरी बार पॉजिटिव आए हैं। इन संक्रमित में से कोई पहली तो कोई दूसरी लहर में भी संक्रमित हो चुके हैं। अब वह फिर से कोविड संक्रमित हुए हैं।
युवा सबसे ज्यादा हो रहे संक्रमित
उम्र समूह कोविड संक्रमित
0 से 9 वर्ष 28
10 से 19 120
20 से 29 387
30 से 39 260
40 से 49 204
50 से 59 182
60 से 69 87
70 से 79 43
80 से 89 05
90 से 99 01
0 टिप्पणियाँ