Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : जनसुनवाई में 80 आवेदक अपनी समस्याए लेकर आए

 

शिवपुरी,  
       

 आमजनों की समस्या के निराकरण के लिए प्रति सप्ताह के मंगलवार को जनसुनवाई रखी जाती है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में इस मंगलवार को 80 आवेदक अपनी समस्याए लेकर आए। उन्होंने अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताई। जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों के निराकरण के निर्देश भी दिए गए।

इस मौके पर अपर कलेक्टर उमेश प्रकाश शुक्ला एवं डिप्टी कलेक्टर और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ