Music

BRACKING

Loading...

बिर्रा परिक्षेत्र कोसरिया मरार (पटेल) समाज युवा प्रकोष्ठ का हुआ गठन


(संजीव पटेल अध्यक्ष तो एकांश पटेल को उपाध्यक्ष बनाया गया)

बिर्रा-आज शुक्रवार को मरार (पटेल) समाज बिर्रा परिक्षेत्र  द्वारा आज सरस्वती शिशु मंदिर सिलादेही में युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां शाकम्भरी के चैल चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। इसके साथ मां शाकम्भरी को फल,फूल,खीर पूरी आदि शाकाहारी सामग्रियों का ही भोग लगाया गया। जिसमें बिर्रा परिक्षेत्र युवा प्रकोष्ठ के सिलादेही से अध्यक्ष संजीव पटेल,बिर्रा से उपाध्यक्ष एकांश पटेल,हसौद से सचिव दूजराम पटेल एवं बोरसी से कोषाध्यक्ष सुनील पटेल को सर्वसम्मति से बनाया गया।

आज के कार्यक्रम में मुख्यातिथि मदन पटेल (उपाध्यक्ष मरार समाज खालसा राज) थे। कार्यक्रम का अध्यक्षता सोनाऊ राम पटेल (अध्यक्ष कोसरिया मरार समाज बिर्रा परिक्षेत्र) ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि मदन पटेल (उपाध्यक्ष मरार समाज खालसा राज) ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। साथ ही समाज के बारे में ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के बारे में विस्तार से बताया कि इनके पिता का नाम खन्दोजी नैवेसे और माता का नाम लक्ष्मी था।

सावित्रीबाई फुले का विवाह 1840 में ज्योतिराव फुले से हुआ था। सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। ज्योतिराव, जो बाद में ज्योतिबा के नाम से जाने गए सावित्रीबाई के संरक्षक, गुरु और समर्थक थे। इसी तरह सभी में संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन खगेश्वर पटेल ने किया। इस अवसर पर खालसा राज से मदन पटेल एवं बिर्रा परिक्षेत्र के अध्यक्ष सोनाउ राम पटेल,उपाध्यक्ष छतराम पटेल,सचिव जगराम पटेल, छवि पटेल (जिलाध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ), रसाराम पटेल,रज्जन पटेल,अमृत पटेल,खोरवा पटेल,मनोहर पटेल,कुश पटेल,महेश पटेल उमाशंकर पटेल, एकांश पटेल,संजीव पटेल,बजरंग पटेल,दया,गोलु पटेल,नेमीशरण पटेल,बाबू लाल पटेल,पुरुषोंत्तम पटेल,पंचराम पटेल,अकाश पटेल, श्रीलाल पटेल ,रामाधार पटेल सहित समस्त पटेल समाज उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ