Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : शिवपुरी पुलिस ने गुम हुये मुबाइलों मे से 56 मोबाइल खोज कर लोगों को किये सुपुर्द ।

 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल ने शिवपुरी शहरवासियों के गुम हुये मोबाइल वापस प्राप्त कर लोगों को वितरित किये है ।  जिन लोगों के मोबाइल गुम हुए थे , उन लोगों ने साइबर सेल शिवपुरी में मोबाइल खोने की शिकायत दर्ज की थी जिसके बाद, सायबर सेल प्रभारी उनि. मुकेश दुबोलिया एवं उनकी टीम ने गुम हुए मोबाइलों में से 56 मोबाइल बरामद कर लिये हैं जिन्हें आज पुलिस अधीक्षक शिवपुरी व्दारा पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे लोगों को वापस किया गया, अपने मोबाइल वापस पाकर लोग वहुत प्रशन्न दिखे एवं पुलिस को धन्यबाद कहा । सायबर सेल प्रभारी उनि. मुकेश दुबौलिया एवं सायबर सेल टीम द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों एवं  दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक  राज्यों से लोकल पुलिस की मदद लेकर एवं लोगों से संपर्क कर शिवपुरी मे खोये हुये मोबाइलों को कोरियर के माध्यम से बापस लाया गया है । पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने सायबर टीम एवं इस कार्य मे लगे अन्य पुलिस कर्मियों की इस कार्य के लिये सराहना की है । 


उक्त कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी उनि. मुकेश दुबौलिया,  आरक्षक आलोक व्यास, जलज रावत, दामोदर परिहार  की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ