Music

BRACKING

Loading...

MP : प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों के लिऐ पदोन्नति पर आई बड़ी अपडेट

  

मध्यप्रदेश में अधिकारी कर्मचारियों  को पदोन्नति  देने के मामले में आज एक बार फिर से बड़ी बैठक आयोजित की गई थी। मंत्रालय  में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 फरवरी 2022 को फिर से बैठक आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके लिए लगातार अधिकारियों सहित मंत्री समूह की बैठक ली जा रही है। जिसमें बीच का रास्ता निकालने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले शिवराज सरकार द्वारा पुलिस विभाग और जेल विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। वहीं जल्द ही यह व्यवस्था अन्य विभागों में भी शुरू की जाएगी।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा हैं कि पदोन्नति में आरक्षण संबंधी बैठक मंगलवार, 8 फरवरी 2022 को पुनः आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंत्री समूह ने सर्वसम्मति से लिया है कि आगामी बैठक में अजाक्स और सपाक्स संगठन के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शासकीय सेवकों को उनके सेवाकाल में पात्रता अनुसार पदोन्नति के अवसर प्रदान करने के लिए गठित मंत्री समूह की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शासकीय सेवकों को पात्रतानुसार पदोन्नति के संबंध में भविष्य की रणनीति के निर्धारण के विभिन्न बिन्दु पर चर्चा हुई।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एस.एन. मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. अशोक अवस्थी, सचिव विधि ए.के. सिंह, सचिव वित्त अजीत कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ