मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिले के सुमरेरी में रेलवे ट्रैक के अंडर ब्रिज के निर्माण के दौरान मिट्टी धसकने की दुर्घटना में रेल अभियंताओं की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
0 टिप्पणियाँ