कोरोना से बचाव को लेकर 12 से 14 वर्ष के बच्चों को अभियान चलाकर वैक्सीन लगाई जा रही है। उसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही में 2 दिनों में डेढ़ सौ बच्चों को वैक्सीन लगाई गई है और भी निरंतर वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया संचालित है।
संकुल प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि 150 बच्चों जिनमें छात्र और छात्रा दोनों हैं, उनको वैक्सीन लगाई गई है। हमारे संकुल अंतर्गत अन्य विद्यालयों में भी वैक्सीन का कार्य चल रहा है। जिसमे हमारे शिक्षक व स्वास्थ्य टीम, कार्यकर्ताओं सभी का सहयोग वैक्सीन कार्य में मिल रहा है।
प्राचार्य शर्मा ने सभी क्षेत्र के बच्चों व पालकों से अपील की है कि 12 से 14 वर्ष के बच्चे शीघ्र केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं और कोरोना के सुरक्षा चक्र के अभियान में जुड़े। वैक्सीन लगवा रहे बच्चों को बिस्किट के पैकेट का भी वितरण किया गया। वैक्सीन केंद्र पर बैठक, पानी, छांव, विद्युत व्यवस्था का भी प्रबन्ध रखा गया, जिससे बच्चे वैक्सीन के बाद आराम से बैठ भी सके।
वैक्सीन लगवाने वाले छात्रों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि हमें बहुत खुशी है कि हम भी कोरोना से बचाव के सुरक्षा चक्र में शामिल हो गए हैं। हमें बहुत दिनों से इंतजार भी था कि हमें कब वैक्सीन लगाई जाएगी।
0 टिप्पणियाँ