श्वेता की : 19 साल की बेटी की मां ने 22 सुंदरियों को पछाड़ पहना ताज, बोलीं- अब अगली मंजिल दुबई
श्वेता बचपन से ही कल्चरल डांस, म्यूजिक, सिंगिंग, फैशन में एक्टिव रही हैं।42 की उम्र में जयपुर की श्वेता डाहड़ा जब रैंप पर कैटवॉक करती हैं तो मॉडलिंग में अच्छों-अच्छों को मात दे देती हैं। 19 साल की बेटी की मां श्वेता ने ब्यूटी क्विन बनकर अपने हुनर को साबित भी किया है। श्वेता ने हाल ही में मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 पेजेंट की प्लेटिनम कैटेगरी में विनर का ताज जीता है। अब श्वेता की अगली मंजिल दुबई होगी, जहां नवंबर में वह मिसेज यूनिवर्स 2022 पेजेंट के लिए डिफरेंट स्टेट की विनिंग डिवा के साथ कॉम्पीट करेंगी। शादी के 23 साल बाद अपना सपना पूरा करने वाली श्वेता ने अपनी इस जर्नी को दैनिक भास्कर से साझा किया।
श्वेता कहती हैं कि बचपन से ही वे कल्चरल डांस, म्यूजिक, सिंगिंग, फैशन में एक्टिव रही हैं। स्कूल टाइम में कई प्रोग्राम में पार्टिसिपेट करती रही हैं। सिंगिंग में भी नेशनल लेवल पर परफॉर्म किया। श्वेता के पिता आर्मी में थे, इसलिए उनकी शादी भी एक आर्मी अफसर से हुई। श्वेता बताती हैं कि अक्सर शादी के बाद इस तरह की एक्टिविटी छूट जाती हैं। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि इतने सालों बाद वे किसी ब्यूटी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेंगी, लेकिन उनके हसबेंड ने हमेशा इस तरह के इवेंट्स में पार्टिसिपेट करने के लिए एनकरेज किया
श्वेता ने शादी के बाद आर्मी के कई फैशन इवेंट्स में पार्टिसिपेट किया। हंट क्वीन, क्वीन बॉल जैसे कई इवेंट्स में विनर रहीं। हालांकि सिविल ब्यूटी पेजेंट में पार्टिसिपेट करने के श्वेता अभी भी पूरी तरह से तैयार नहीं थी। बच्चों और घर की जिम्मेदारियों के आगे ब्यूटी पेजेंट का कॉम्पिटिशन अभी काफी बड़ी जर्नी थी, लेकिन श्वेता ने फैशन को लेकर पैशन में कोई कमी नहीं आने दी। श्वेता के इसी डेडिकेशन को उनकी बेटी ने समझा और उन्हें ड्रीम्स फॉलो करने के लिए मोटिवेट किया। शादी के 22 साल बाद श्वेता ने अपने सपने को हकीकत में बदला और मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 पेजेंट जीत कर अपना हुनर दिखाया
शादी के 22 साल बाद श्वेता ने अपने सपने को हकीकत में बदला और मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 पेजेंट जीत कर अपना हुनर दिखाया।




0 टिप्पणियाँ