कोरियोग्राफर टीचर की करतूत
जोधपुर शहर में पांच साल की मासूम से उसके कोरियोग्राफर टीचर ने दुष्कर्म कर दिया। मामला चार साल पहले का है। खुलासा तब हुआ जब मां अपनी बेटी को गुड टच बेड टच के बारे में समझा रही थी। तब मासूम बेटी जो कि अब दस साल की हो गई है। उसने कोरियोग्राफर टीचर की करतूत बयां कर दी। पीडि़त थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया है।
कोरियोग्राफर ने यह हरकत स्कूल के वार्षिक समारोह के समय बच्ची से बाथरूम में यह हरकत की। चार साल बाद बात उजागर होने से पुलिस भी सकते में है। पुलिस के अनुसार एक महिला की तरफ से यह मामला दर्ज करवाया गया। उसका आरोप है कि उसकी बेटी अब दस साल की है। उसके बेटी के सिर में दर्द रहता है। तब डॉक्टर को भी दिखाया गया। मगर कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। अभी वह अपनी बेटी को दो तीन दिन पहले वह गुड टच और बेड टच के बारे में समझा रही थी। तभी बेटी ने अपने कोरियोग्राफर डांस टीचर की करतूतों के बारे में जानकारी दी।
26 फरवरी 2018 में स्कूल का वार्षिक समारोह चल रहा था। तब कई सारी बच्चियां कोरियाग्राफर के साथ डांस की प्रेक्टिस कर रही थी। उसे स्कूल प्रिंसिपल की तरफ से बुलाया गया था। वार्षिक समारोह की तैयारी के समय एक दिन उसकी बेटी बाथरूम के लिए गई थी। तब कोरियाग्राफर डांस टीचर भी पीछे से बाथरूम में आ गया। उसका मुंह दबाने के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को धमकाया और कहा कि उसके पास रिमोट है जिससे पता लग जाएगा कि तूने किसी को कुछ बताया है। उसकी बेटी तब पांच छह साल की थी। वह डर के मारे कुछ नहीं बोल पाई और ना ही घर पर बताया। पुलिस ने अब इस मामले की गहन जांच शुरू की है

0 टिप्पणियाँ