Music

BRACKING

Loading...

अंकुर अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

ब्रज रावत 
 खेल और युवा कल्याण विभाग, म.प्र. शासन के निर्देशानुसार श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में 01 से 05 मार्च तक खेल परिसर में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चन्देल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। 
इसी क्रम में आज 05 मार्च को पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चन्देल के द्वारा खेल परिसर में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें पीपल, अशोका, गुलमोहर आदि के 50 वृक्ष लगाये गये।
इस अवसर पर देहात थाना टी.आई. श्री विकास यादव, थाना यातायात प्रभारी श्री रणवीर सिंह, आयशर अकादमी के प्राचार्य श्री पुरुषोत्तम शर्मा, अमित मिश्रा, खेल विभाग के प्रशिक्षक, कर्मचारी व म.प्र. राज्य पुरूष क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी उपस्थित रहे है।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के. खरे, ने जानकारी देते हुए बताया कि अंकुर अभियान अंतर्गत खेल परिसर में रिक्त भूमि पर पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने की दृष्टि से कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में 01 से 05 मार्च तक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजाति के वृक्ष खेल परिसर में लगाये गये।
पुलिस अधीक्षक महोदय से 7 व 8 मार्च को ग्वालियर एवं चंबल संभाग के महिला क्रिकेट खिलाडियों की म.प्र. राज्य महिला क्रिकेट अकादमी चयन ट्रायल की तैयारी के संबंध में चर्चा भी की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ