कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में सेकरा तहसील खनियाधाना निवासी कमल सिंह पुत्र गंगे यादव ने एक शिकायत आवेदन सौंपा। कमल सिंह ने बताया कि खनियाधाना के नायब तहसीलदार और आरआई ने मिलकर मेरी जमीन का बटवारा करा दिया। जिसमें मेरे फर्जी हस्ताक्षर हैं। जबकि इस बटवारे की उंसे कोई जानकारी नही हैं। कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन के अनुसार ग्राम सेकरा में संयुक्त खाता कृषि भूमि सर्वे कमांक 479,480,501,561,835,869, 901, 902, 928,929,930 कुल 3.95 हैक्टर में कमलसिंह का हिस्सा आधा तथा मजबूत सिंह हरिराम पुत्रगण नन्ने (अमर सिंह यादव) का आधा हिस्सा हैंं।
मजबूत सिंह हीरा पुत्रगण जनने (अमर सिंह यादव) व आरआई तथा नायब तहसीलदार से मिलकर मेरे फर्जी कूटरचित हस्ताक्षर बनाकर नायब तहसीलदार खनियाधाना जिला शिवपुरी म.प्र. में प्रकरण कमांक 0051 / 2017-18 /अ-27 (2) में पारित आदेश दिनांक 05.12.2018 मजबूत सिंह हरीराम को बटवारा में रकवा 3.00 हैक्टर रकवा दिया गया। जब मुझ प्रार्थी को सिर्फ 0.99 हैक्टर रकवा दिया है, जबकि मैं आधे का हिस्सेदार हूं। यह बटवारा का आवेदन पत्र बिना किसी सहमति शपथ पत्र नहीं दिया गया है। न मुझे किसी प्रकार की सूचना दी गई है। जब मैंने अपने खाते की नकल निकाली तब मुझे पता चला कि इन लोगों ने एक चौथाई का हिस्सा दिया है। इस बटवारे की मुझे किसी प्रकार की जानकारी नही हैं। मैंने तहसील से बटवारा प्रकरण लेकर श्रीमान एस.डी.एम. महोदय के न्यायालय पिछोर मेरे द्वारा प्रकरण कमांक 0092/2020-21 दर्ज है।
मेरे फर्जी हस्ताक्षर एवं सहमति पत्र बनाकर बटवारा किया हैं इस मामले में कमल सिंह ने थाना बामौर कला में एक आवेदन पत्र दिनांक 05.01.2021 को थाना प्रभारी महोदय को दिया गया था इसके बाद मुझे जान से मारने की धमकी दी गई थी। कमल सिंह ने कलेक्टर शिवुपरी से निवेदन किया हैं कि इस मामले में मेरे फर्जी हस्ताक्षर करने वाले एंव प्रकरण की जांच कराकर दोषियो पर कार्रवाई करने का कष्ट करेंं।

0 टिप्पणियाँ