Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : करीला मेले में ओवरलोड और बिना फिटनेस के नहीं जा सकेंगे वाहन

करीला मेला में आने-जाने वाहन बस ऑटो, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों में क्षमता से अधिक (सवारी ओवरलोड) ना बैठाई जाए। फिटनेस चेकिंग उपरांत ही वाहन करीला मेला मे जा सकेंगे यह निर्देश आरटीओ मधु सिंह ने वहां मौजूदा भीड़ के मद्देनजर हादसों को रोकने सड़क सुरक्षा और बेहतर यातायात के लिए जारी किए। आरटीओ मधु सिंह ने बताया कि अशोकनगर जिले के ग्राम करनीखेडा (बहादुरपुर) के अंतर्गत करीलाधाम माँ जानकी मंदिर पर 21 से 23 मार्च तक मेले का आयोजन किया जाएगा।

मेले में परिवहन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। आरटीओ मधु सिंह ने बस यूनियन अध्यक्ष, बस संचालक तथा व्यावसायिक वाहन संचालक को पत्र भी जारी किया है।जारी निर्देशों के तहत फिटनेस और बीमा संबंधी समस्त दस्तावेज वाहन के साथ में ही रखे जाए। समस्त प्रकार के चार पहिया और बड़े वाहनों पर चारों तरफ रेडियम पट्टी अनिवार्यतः लगाई जाए। वाहनों में फ़र्स्ट एड बॉक्स होना अनिवार्य है। बसों पर चलने वाला ड्रायवर, कंडक्टर एवं क्लीनर अपनी-अपनी ड्रेस के साथ बसों का संचालन करेगें।

ऑटो के ड्राइवर भी बिना ड्रेस के ऑटो का संचालन नही करेगें। साथ ही ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी भी नही बैठाएगें। वाहनों के वाहन चालक अपने-अपने मूल ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहनों का संचालन करेंगे। चालक- परिचालक शराब पीकर वाहन नहीं चलाएंगे और स्पीड लिमिट का पालन करेंगे। वाहनों में आपसी प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे, वाहनों की छतों पर सवारियां नही बैठाएंगें। वाहनों में एक्स्ट्रा कैपेसिटी बढाने कोई उपकरण नही लगाएंगें। और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ