आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का जांजगीर आगमन, सर्किट हाउस में कलेक्टर एसपी ने किया स्वागत,
गुरुवार, मार्च 17, 2022
जांजगीर चांपा, 17 मार्च, 2022 / आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा के आज जांजगीर सर्किट हाउस आगमन पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला,एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने उन्हें बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री मिश्रा आज सपत्नीक सड़क मार्ग से रायगढ़ से बिलासपुर जाते हुए अल्प समय के लिए उनका जांजगीर सर्किट हाउस जांजगीर आगमन हुआ। सर्किट हाउस आगमन पर उनके सम्मान में उन्हें जिला पुलिस बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री मिश्रा ने सर्किट हाउस में उपस्थित जिला न्यायालय के न्यायाधीशों, कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक सहित अन्य सभी विभागीय अधिकारियों को रंगों का पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। सर्किट हाउस में अल्प विश्राम के बाद वे बिलासपुर के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर जिला न्यायालय के प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री खिलावन राम टिगरी, , अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वय श्री सुरेश जून, श्री जे एस पटेल,सी जे एम श्री संतोष महोबिया,न्यायधीश श्री शिवकुमार त्रिपाठी, श्री गितेश कौशिक, जिला, पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ