Music

BRACKING

Loading...

MP : पुष्कर धरोहर समृद्धि योजना में अनूपपुर की 566 जल-संरचनाएँ होंगी पुनर्जीवित

पुष्करों में सिंघाड़ा उत्पादन, मत्स्य-पालन से ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार


अनूपपुर जिले में प्राचीनकाल में निर्मित तालाबों और विभिन्न जल-संरचनाओं के जीर्णोद्धार के लिये पुष्कर समृद्धि योजना शुरू की गई है। पुष्कर समृद्धि योजना में जिले की 566 जल-संरचनाओं के संवर्धन का कार्य मनरेगा के अंतर्गत किया जायेगा।

चयनित जल-संरचनाओं में 373 सिंचाई सुविधा, 140 मत्स्य-पालन और 53 जल-संरचनाएँ सिंघाड़ा उत्पादन के लिये चयनित की गई हैं। इन जल-संरचनाओं के उपयोगकर्ता समूह के 3952 सदस्यों को आर्थिक लाभ से अवगत कराया गया। चयनित जल-संरचनाओं को वर्षाकाल शुरू होने के पहले जीर्णोद्धार किये जाने का कार्यक्रम तैयार किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ