Music

BRACKING

Loading...

बिर्रा में श्री अखंड नवधा रामायण का आयोजन कल से


(साहू मोहल्ला द्वारा लगातार 20 वर्षो से आयोजित)

बिर्रा-प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी साहू मोहल्ला द्वारा श्री अखंड नवधा रामायण का आयोजन 23 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। जिसमें मानस गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार 10,000 रु. बलराम कश्यप,सुरेंद्र (गुडवा) कश्यप,लक्ष्मी आदित्य के द्वारा,द्वितीय पुरस्कार 7001रु. आशा बालेश्वर साहू (अध्यक्ष जनपद पंचायत बम्हनीडीह),पीली बाई एकादशिया साहू के द्वारा,तृतीय पुरस्कार 6001 रु. बजरंग साहू एवं रामप्रसाद साहू के द्वारा,चतुर्थ पुरुस्कार 5001 रु. फागू फल भंडार के द्वारा,पंचम पुरुस्कार 4001 रु. अहिल्या रमेश साहू पंच वार्ड नं 17 एवं छोटेलाल केंवट पंच वार्ड नं 15 के द्वारा,षष्ठम पुरुस्कार 3001 रु. गुप्त दान,सप्तम पुरुस्कार 2001 रु. स्व.जगराम साहू की स्मृति में फुलेश्वरी साहू,टुकेश्वर साहू,पीतांबर साहू के द्वारा,अष्टम पुरुस्कार 1501 रु. माधव हॉटल एवं भोजनालय बाजार चौक बिर्रा के द्वारा,नवम पुरुस्कार 1201 बुटी बाई विष्णु साहू के द्वारा,दशम पुरुस्कार 1001 रु. स्व. नोनी बाई की स्मृति में विशेश्वर साहू के द्वारा प्रदान किया जाएगा। साथ ही उक्त पुरुस्कारों में प्रथम,द्वितीय,तृतीय को थवाईत डेली निड्स के संचालक विजय थवाईत द्वारा चैलेंज शील्ड प्रदान किया जाएगा। सांत्वना पुरस्कार में स्व. मालिक राम साहू एवं स्व. बहुरा भाई साहू की स्मृति में शिवप्रसाद साहू द्वारा दिया जाएगा। बेस्ट टिकाकर को 501रु.एवं बेस्ट तबला वादक को 501 रु. नेतराम कश्यप (शिक्षक) द्वारा प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक रात्रि (ग्रामीण) मानस मंडली को 24.03.2022 से 31.03.2022 तक प्रथम पुरुस्कार 151 रु. और द्वितीय पुरस्कार 101 रु. उत्तरा मानस मंडली खोलबहरा देवांगन द्वारा दिया जाएगा। मानस गायन प्रतियोगिता 31.03.2022 दिन गुरुवार को रात्रि 9 बजे से प्रारंभ होगी। कार्यक्रम को लेकर समिति के संरक्षक बल्दू साहू,फागुलाल,विशेश्वर,चंदराम,अध्यक्ष एकादशिया साहू,बजरंग साहू,उपाध्यक्ष रामप्रसाद साहू,लेखराम,कोषाध्यक्ष चित्रा श्रीवास,रमेश साहू,मनोज साहू सहित समस्त मोहल्लेवासी जुटे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ