नमस्कार, साथियो
आज से अगले 65 दिन फटाफट क्रिकेट के सबसे बड़े जलसे IPL की धूम रहेगी। पहले मैच में दो नए कप्तान चेन्नई के जडेजा और कोलकाता के श्रेयस अय्यर आमने-सामने होंगे। उधर, लगातार दूसरी बार यूपी की कप्तानी योगी आदित्यनाथ ने संभाल ली है। उपकप्तान केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक बने हैं। 52 मंत्रियों की टीम भी तैयार हैं। सिर्फ 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
- इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होगी, इसमें पहला मैच KKR और चेन्नई के बीच होगा।
- हिमाचल में अटल टनल के पास देश की पहली स्नो मैराथन होगी, इसमें 150 रनर हिस्सा लेंगे।
- एशिया का सबसे बड़ा सिविल एविएशन इवेंट विंग्स इंडिया 2022 हैदराबाद में शुरू होगा।
- 5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1 योगी कैबिनेट में 31 नए मंत्री, 5 ने बिना चुनाव लड़े शपथ ली
65 दिन चलने वाले IPL की आज से शुरुआत होगी। पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे चेन्नई और कोलकाता में होगा। MS धोनी अब CSK के कप्तान नहीं है, इसलिए यह मैच सर जडेजा की कैप्टेंसी का पहला टेस्ट होगा। KKR भी नए कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मैदान पर उतरेगी। KKR ने 14 में से 10 बार अपना पहला मैच जीता है।
पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा है कि अब विधायकों को एक ही टर्म की पेंशन मिलेगी, चाहे उन्होंने कितनी भी बार चुनाव जीता हो। मान ने कहा कि विधायक सेवा के नाम पर राजनीति में आते हैं तो फिर लाखों की पेंशन देना जायज नहीं है। पंजाब में कई विधायक सवा 3 लाख रुपए तक पेंशन ले रहे हैं। नए नियम से उन्हें 75 हजार रुपए ही मिलेंगे।
5. अनिल अंबानी ने रिलायंस पावर और रिलायंस इन्फ्रा के डायरेक्टर का पद छोड़ा
अनिल अंबानी ने शुक्रवार रात रिलायंस पावर और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर का पद छोड़ दिया। सेबी ने उन्हें किसी भी लिस्टेड कंपनी से दूर रहने को कहा था। BSE फाइलिंग में रिलायंस पावर ने कहा कि अनिल धीरूभाई अंबानी (नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) रिलायंस पावर के बोर्ड से अलग हो रहे हैं। यह सेबी के अंतरिम आदेश के आधार पर लिया गया फैसला है


0 टिप्पणियाँ