मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विंध्य क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री चंद्रकांत शुक्ला के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के पितामह पंडित चंद्रकांत शुक्ला को 19 सितंबर 2021 को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम द्वारा विंध्य शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया था। स्व. श्री चंद्रकांत शुक्ला विंध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे श्री शंभूनाथ शुक्ला के भतीजे थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
0 टिप्पणियाँ