जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने सोमवार को गुरूकुलम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने गुरूकुलम के बच्चों के बीच काफी समय बिताया। मंत्री सुश्री सिंह ने बच्चों की समस्याओं को जानने के लिए सीधे बच्चों से संवाद किया। शिक्षक तथा अन्य स्टाफ को भी कक्षाओं में अनुमति नहीं थी ताकि बच्चों और उनके बीच सीधा संवाद हो सके और बच्चे अपनी किसी भी प्रकार की दिक्कतों से उन्हें अवगत करा सके।
मंत्री सुश्री सिंह ने बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले भोजन को चखा और संबंधित अधिकारियों से सख्त नाराजगी जाहिर की। मंत्री सुश्री सिंह ने चेतावनी दी कि बच्चों के खान-पान का ख्याल रखना न केवल उनका शासकीय कर्त्तव्य है वरन यह उनका नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाला भोजन दिये जाने के निर्देश दिये।
मंत्री सुश्री सिंह ने प्रत्येक कक्षा में अध्ययनरत बच्चों से पृथक्-पृथक् बात की। बच्चे निडर होकर अपनी-अपनी दिक्कतें खुलकर बता सकें, इसके लिए मंत्री सुश्री सिंह ने हर कक्षा में अधिकारियों और शिक्षकों को रोकर कर केवल बच्चों से रूबरू हुईं। मंत्री सुश्री सिंह को अपने बीच पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए। मंत्री सुश्री सिंह ने बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई साथ ही स्मार्ट क्लास जैसी व्यवस्थाएँ करने को कहा
0 टिप्पणियाँ