Music

BRACKING

Loading...

MP : प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएँ , राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल , मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया , राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़ , मंत्री सुश्री उषा ठाकुर , मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने, एंटी करप्शन न्यूज़ दी


राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीं होली की शुभकामनाएँ

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्री पटेल ने कहा कि उल्लास और उमंग के इस पर्व को हम सब मिल-जुलकर प्रेम और भाईचारे से मनाएँ।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय लोक संस्कृति से जुड़े अनूठे पर्व होली से हमारी सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रीय एकता की भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस पावन पर्व को आपसी सद्भाव के साथ मनायें, कोई भी ऐसा कार्य नहीं करें, जिससे दूसरों को कष्ट हो। अपने भाव, भावनाओं और आचरण से पर्व की गौरवशाली परंपराओं को सशक्त करें

मंत्री श्रीमती सिंधिया ने दी होली की शुभकामनाएँ

खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने होली के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है। सभी प्रकार के नकारात्मक विचारों और बुराइयों को होलिका की अग्नि में स्वाहा कर रंगों के इस उत्सव में सकरात्मक ऊर्जा के साथ समाज और अपने परिवार में खुशियों के रंग बिखेरें।

मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण और शुद्धीकरण में अपना पूर्ण योगदान देने की अपील की है।


रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएँ : मंत्री श्री धाकड़

लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़ ने प्रदेशवासियों को होली पर शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक निवासी का जीवन खुशियों से महकें और सभी का जीवन खुशियों से भरपूर बना रहें।


मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने दी होली की शुभकामनाएँ

मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने रंगों के त्यौहार होली की सभी को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि होली भाईचारे का त्यौहार है। सभी मिल-जुल कर त्यौहार को सौहार्द, शांति और आनंद के साथ मनायें। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि होली का पर्व हमारी संस्कृति एवं परंपराओं में समाहित आनंद को द्विगुणित करता है। होली का त्यौहार आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं प्रसन्नता की उत्तरोत्तर वृद्धि लेकर आएगा। हम सभी परंपरागत तरीके से होली मनाएँ, लेकिन स्वच्छता का भी ध्यान रखें। मंत्री सुश्री ठाकुर ने अपील की कि सभी प्रदेशवासी होली के पावन त्यौहार पर गौ-काष्ठ का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण और शुद्धिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दें।

राज्य मंत्री श्री परमार ने दी होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ

 

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने सभी प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। श्री परमार ने सभी से आग्रह किया है कि होलिका दहन में गोबर से बनी हुई गौ-काष्ठ का उपयोग करें। पर्यावरण हितैषी संस्कृति में हमारा पहला दायित्व पर्यावरण को संरक्षित करने का है। गौ-काष्ठ के उपयोग से पर्यावरण की भी सुरक्षा होगी और शुद्धिकरण भी होगा। गौ-काष्ठ में गौमूत्र के साथ कपूर का भी उपयोग करें, जो सब के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा।

सभी सभी देशवासियों को एंटी करप्शन न्यूज़ की ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं


होली भाईचारे का त्यौहार है। सभी मिल-जुल कर त्यौहार को सौहार्द, शांति और आनंद के साथ मनायें।

होली का त्यौहार आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं प्रसन्नता की उत्तरोत्तर वृद्धि लेकर आएगा। हम सभी परंपरागत तरीके से होली मनाएँ, लेकिन स्वच्छता का भी ध्यान रखें।              

प्रधान संपादक
अखिलेश वर्मा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ