सत्ता में शानदार वापसी के बाद योगी आदित्यनाथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। योगी के साथ 45 मंत्री भी शपथ लेंगे। इसमें 22 पुराने मंत्री रिपीट होंगे जबकि 23 नए चेहरों को मौका दिया जाना तय है। दो डिप्टी सीएम बनेंगे। पहला नाम केशव मौर्य का तय है। जबकि दूसरे के लिए स्वतंत्र देव सिंह, एके शर्मा और बेबीरानी मौर्य का नाम सबसे आगे चल रहा है। सिर्फ यही नहीं, 3 पूर्व IPS-IAS को भी कैबिनेट में शामिल किया जाना है। हालांकि, भाजपा ने मंत्रियों के नाम और संख्या को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
मोदी सरकार की तर्ज पर प्रोफेशनल टच
योगी मंत्रिमंडल में अधिकतम संख्या 60 है। इसलिए इस बार का मंत्रिमंडल छोटा ही रखा गया है। ताकि, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जरूरत के मुताबिक जातीय समीकरण को दोबारा सेट किया जा सके। इस बार योगी कैबिनेट को केंद्र की मोदी सरकार की तर्ज पर प्रोफेशनल टच दिया गया है।
ऐसे विधायकों के नाम मंत्रिपद के लिए फाइनल किए गए हैं, जिनके पास जातिगत समीकरण और प्रोफेशनल काबिलियत है। बकायदा इसके लिए हाईकमान स्तर पर बायोडेटा की स्क्रीनिंग की गई है। एक कारण ये भी रहा है कि रिजल्ट आने के बाद शपथ ग्रहण में 15 दिन का वक्त लग गया। यह पूरी एक्सरसाइज 2024 में UP की लोकसभा सीटों को फतेह करने के मकसद से की गई है।
22 पुराने मंत्री को रिपीट किया जाना तय
योगी की पहली सरकार में 60 मंत्री थे। चुनाव से ठीक पहले 3 मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी और दारा सिंह चौहान ने पार्टी छोड़ दी थी। कई मंत्रियों का टिकट कटने के बाद 42 मंत्रियों को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतरा था। इसमें से 11 चुनाव हार गए। योगी 2.0 में 22 पुराने मंत्रियों को ही रिपीट किए जाने की बात है। परफॉर्मेंस, उम्र, जातीय-क्षेत्रीय समीकरण में फिट होने वाले पुराने मंत्रियों को ही दोबारा मौका दिया गया है।
पुराने मंत्री, जो इस बार भी शपथ ले सकते हैं
| 1. | सुरेश खन्ना |
| 2. | बृजेश पाठक |
| 3. | मोहसिन रजा |
| 4. | स्वतंत्र देव सिंह |
| 5. | सूर्य प्रताप शाही |
| 6. | जय प्रताप सिंह |
| 7. | सतीश महाना |
| 8. | श्रीकांत शर्मा |
| 9. | सिद्धार्थ नाथ सिंह |
| 10. | जितिन प्रसाद |
| 11. | आशुतोष टंडन |
| 12. | नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' |
| 13. | अनिल राजभर |
| 14. | डॉ. महेंद्र सिंह |
| 15. | भूपेंद्र सिंह चौधरी |
| 16. | बलदेव औलख |
| 17. | लक्ष्मी नारायण चौधरी |
| 18. | नीलकंठ तिवारी |
| 19. | कपिल देव अग्रवाल |
| 20. | रविंद्र जायसवाल |
| 21. | नीलिमा कटियार |
| 22 | जयवीर सिंह |
नई कैबिनेट चौंकाएगी, 23 नए चेहरे को मौका
योगी की नई कैबिनेट में इस बार चौंकाने वाले तरीके से नए चेहरों को मौका दिया गया है। नई कैबिनेट में गुजरात मॉडल की झलक दिखेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार के मंत्रिमंडल को 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बनाने की कहा है। पीएम ने कहा है कि ये यूपी की फ्यूचर कैबिनेट हो, जो अगले 15 साल तक काम कर सके। इन बातों को देखते हुए आईपीएस की नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ने पर वाले असीम अरुण और राजेश्वर सिंह का नाम तय है।
इसके अलावा, अरविंद कुमार शर्मा का नाम फाइनल है। पीएम मोदी के करीबी अरविंद आईएएस की नौकरी छोड़कर यूपी की राजनीति में सक्रिय हुए। वे इस समय भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वहीं, मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव और कांग्रेस से बगावत करके भाजपा में आई अदिति का नाम भी लगभग तय है।
ये 23 नए नाम, जिनका शपथ लेना तय
| 1. | राजेश्वर सिंह |
| 2. | असीम अरुण |
| 3. | अदिति सिंह |
| 4. | शलभ मणि त्रिपाठी |
| 5. | दया शंकर सिंह |
| 6. | नितिन अग्रवाल |
| 7. | संजय निषाद |
| 8. | अपर्णा यादव |
| 9. | संदीप सिंह |
| 10. | पंकज सिंह |
| 11. | डॉ. सुरभि सिंह |
| 12. | सरिता भदौरिया |
| 13. | बेबी रानी मौर्य |
| 14. | केतकी सिंह |
| 15. | कुंवर बृजेश सिंह |
| 16. | वेद प्रकाश गुप्ता |
| 17. | राजेश त्रिपाठी |
| 18. | राम विलास चौहान |
| 19. | असीम कुमार राय |
| 20. | सुरेंद्र कुशवाहा |
| 21. | सुनील शर्मा |
| 22. | अरविंद कुमार शर्मा |
| 23. | रामचंद्र यादव |
अपना दल से दो, निषाद पार्टी से एक मंत्री
भाजपा ने सहयोगी दल अपना दल से दो नाम तय किए गए हैं। इसमें पहला नाम अनुप्रिया के पति आशीष पटेल का है। जबकि दूसरा नाम अब तक स्पष्ट नहीं किया है। मौजूदा समय में अपना दल एस यूपी विधानसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने में आई है। वहीं, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद भी कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। गोरखपुर की चौरी चौरा सीट से विधायक उनके बेटे श्रवण कुमार निषाद का भी मंत्री बनना फाइनल हो चुका है
.jpg)
0 टिप्पणियाँ