Music

BRACKING

Loading...

श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर प्राकट्य पर्व 10 अप्रैल को

 ब्रज रावत
 श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एकाग्र प्राकट्य पर्व का आयोजन 10 अप्रैल को सायं 7 बजे से    किया जा रहा है। यह सांस्कृतिक समारोह कंट्रोल रूम के पीछे स्थित पुलिस क्लब ग्राउण्ड शिवपुरी में किया जाएगा। समारोह में विभाग द्वारा विशेष रूप से श्रीराम केंद्रित नृत्य नाटिका, गायन इत्यादि की सभाएं संयोजित की जाना है।
डिप्टी कलेक्टर एवं पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की सचिव शिवांगी अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में श्रीरामकथा नृत्य-नाटिका के लिए नई दिल्ली से सुश्री मालती श्याम एवं उनके साथीगण तथा श्रीराम केन्द्रित भक्ति गायन के लिए मुम्बई से चरणजीत सिंह सौंधी एवं उनके साथीगण अपनी आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक कार्य सौंपे गये हैं। सभी नागरिक इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ