जिस ढंग से डकैती की घटना को अंजाम ब्राह्मण समाज के डॉ. संजय शर्मा के निवास पर बदमाशों ने दिया है। उसका खुलासा करने के लिए ब्राह्मण समाज ने पुलिस को 5 दिन दिए हैं। यदि पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंचती तो फिर ब्राह्मण समाज को सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने मजबूर होना पड़ेगा।
यह बात ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी और कर्मचारी नेता राजेंद्र शर्मा पिपलोदा और ब्राह्मण समाज के प्रदेश संयोजक राम जी व्यास ने दी। उनका कहना है डॉक्टर संजय शर्मा के यहां डकैती हुई। ऐसे में पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह जल्द से जल्द इस घटना के बारे में खुलासा करें। हम पुलिस विभाग को पूरे 5 दिन इस वारदात को ट्रेस करने के लिए देते हैं।
यदि कोई सफलता पुलिस को नहीं मिली तो ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों को सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। वही पुलिस काे डकैती के मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है
0 टिप्पणियाँ