राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन में एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिवपुरी के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार की अध्यक्षता में गतदिवस वीडियो कॉफ्रेसिंग हॉल, जिला एवं सत्र न्यायालय, शिवपुरी में 14 मई को आयोजित होने वाली आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में जिला स्थापना, शिवपुरी में पदस्थ समस्त न्यायाधीशगणों की उपस्थिति में चर्चा की गई।
उक्त बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा समस्त न्यायाधीशगणों से आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में बताया कि जो प्रकरण राजीनामा योग्य हैं उन्हें अधिक से अधिक संख्या में निराकृत कराये जाने का प्रयास करें तथा आप सभी न्यायाधीशण 14 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारी करना प्रारंभ कर दें, जिससे कि हम पूर्व की भांति इस बार भी शिवपुरी जिले से अधिक से अधिक प्रकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकृत करा सकें तथा शिवपुरी जिले को पूरे मध्यप्रदेश में अव्वल ला सके।
उक्त बैठक में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री संजीव कुमार अग्रवाल, विशेष न्यायाधीश श्री उमेश कुमार श्रीवास्तव, जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अर्चना सिंह, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री राधाकिशन मालवीय, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्रीमती सिद्धि मिश्रा, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री शिवकांत गोयल, चतुर्थ जिला न्यायाधीश श्री रामबिलास गुप्ता, सप्तम जिला न्यायाधीश श्री मनोहरलाल पाटीदार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री पवन कुमार शंखवार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री उमेश कुमार भगवती एवं अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ