ब्रज़ रावत
राज्य आनंद संस्थान द्वारा संचालित आनंद सभा कार्यक्रम स्कूली छात्र छात्राओं में परिपूर्ण जीवन के आधारभूत सिद्धांतों को स्थापित करने का एक विशेष उपक्रम है। इसके अंतर्गत आनंद विभाग शिवपुरी की टीम द्वारा गतदिवस माधव चौक शिवपुरी स्थित रमसा द्वारा संचालित- कस्तूरबा गांधी बालिका आश्रम जाकर कक्षा 9 से 12 की बालिकाओं के साथ आनंद सभा संपन्न की गई।
इस समय स्कूली छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षाएं चल रही है। परीक्षा की तैयारी तथा मानसिक तनाव विषय पर आश्रम की छात्राओं से बातचीत की गई। परीक्षा के दौरान मानसिक तनाव उत्पन्न हो जाने की बात लगभग सभी छात्राओं ने स्वीकार की। इस पर आनंदम सहयोगी प्रीति तिवारी द्वारा उन्हें गिनती करते हुए ताली बजाने की गतिविधि कराकर यह संदेश दिया गया कि कैसे हम स्वयं की क्षमताओं का आकलन कम करते हैं। अतः हमें अपनी शारीरिक व मानसिक क्षमताओं को पहचानते हुए परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहना चाहिए। साथ ही अल्पविराम का महत्व बताते हुए शांत समय का अभ्यास भी कराया गया।
इसी प्रकार आनंद विभाग के डीपीएल प्रेम प्रकाश सिरोलिया द्वारा छात्राओं को एकाग्रचित्त होकर पढ़ने के संबंध में कुछ प्राणायाम की सरल विधियां बताई गई, जिनका अभ्यास करके पढ़ाई के दौरान एकाग्र चित्त रहा जा सकता है तथा हम मानसिक तनाव से मुक्ति पा सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ