Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों के लिए महत्वपूर्ण यशोधरा राजे सिंधिया


 

हर इंसान जीवन में बेहतर स्वास्थ्य चाहता है और इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाएं यदि उसे समय पर मिल जाए तो निश्चित रूप से है लंबा जीवन जीने के लिए बेहतर साबित होता है। शिवपुरी में अब स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है और यह सुविधाएं स्थानीय लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

यह बात शहर के कत्था मिल के सामने स्थित चिरायु मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के शुभारंभ अवसर पर हॉस्पिटल प्रबंधन के अधिकारियों ने कही। स्वस्तिवाचन मंत्रों के साथ हॉस्पिटल का शुभारंभ खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा किया गया। शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल की श्रृंखला में एक नाम और जुड़ गया। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने उद्घाटन के बाद अस्पताल में सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की सराहना की। अस्पताल प्रबंधन को बधाई भी दी।

इस मौके पर मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, चाय के वरिष्ठ उद्योगपति और समाजसेवी दीवान अरविंद लाल, गीता दीवान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसपी राजेश सिंह चंदेल, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह तोमर, डॉ. अरविंद धाकड़, डॉ. पंकज शर्मा, प्रबंधक प्रदीप तोमर मोंटू और समस्त हॉस्पिटल स्टाफ के सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अस्पताल प्रबंधन द्वारा खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का अभिनंदन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ