Music

BRACKING

Loading...

रॉयल्टी चोरी कर अवैध रूप से संचालित हो रहे रेत व पत्थर, सीमेंट, गिट्टी के फड़



 नगर में विभिन्न जगहों पर रॉयल्टी चोरी कर 12 से अधिक स्थानों पर रेत, पत्थर, सीमेंट, गिट्टी के फड़ संचालित किए जा रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा इनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थिति यह है कि नगर के मोहना-पोहरी रोड, धौरिया रोड पर 12 से अधिक रेत, गिट्टी एवं पत्थर का विक्रय किया जा रहा है।

इन फड़ों पर रात में ट्रक व डंपरों द्वारा रॉयल्टी चोरी कर शासन को राजस्व चपत लगाते माल मंगाया जा रहा है। प्रशासन यदि अवैध रूप से संचालित इन फंड दुकानों पर छापामार कार्रवाई करे तो इनके पास रॉयल्टी सहित अन्य कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलेंगे। माल चोरी कर रात में इन फड़ों पर आसानी से माल खाली करते हुए देखा जा सकता है।

गौरतलब यह है कि फंड संचालक रेट कम मिलने के कारण रॉयल्टी चोरी की गई रेत, गिट्टी, पत्थर रातों-रात खरीद कर दिन में विक्रय कर रहे हैं। इन दुकानों पर एकदम डंपर रेत, एक डंपर, गिट्टी, एक ट्रक पत्थर रोज आते हैं। इस तरह महीने में लाखों के राजस्व की चोरी की जा रही है।

हम कार्रवाई करेंगे
नगर में रॉयल्टी चोरी कर रेत व पत्थर मांगने की जानकारी आपके द्वारा दी गई है। यदि ऐसा है तो फड़ों पर जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
-सुनील प्रभास, तहसीलदार बैराड़

 
  •  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ