Music

BRACKING

Loading...

आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत अन्न उत्सव आज

 ब्रज़ रावत
 जिले में हर माह की भांति माह अप्रैल 2022 में भी सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत 07 अप्रैल 2022 को अन्न उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों, नोडल अधिकारियों तथा सतर्कता समिति के सदस्यों एवं वार्ड प्रभारियों के समक्ष किया जाएगा।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि सभी पात्रता धारी परिवारों को रेगुलर खाद्यान्न एक रुपए प्रति सदस्य के मान से पीओएस मशीन से वितरण किया जाएगा तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत प्रति सदस्य 05 किलो निःशुल्क खाद्यान्न माह सितम्बर 2022 तक वितरण किया जाएगा। सभी विक्रेता अपने जनप्रतिनिधियों, नोडल अधिकारियों तथा सतर्कता समिति के सदस्यों एवं वार्ड प्रभारियों को पूर्व में ही सूचित करें। सभी नोडल अधिकारियों तथा सतर्कता समिति के सदस्यों एवं वार्ड प्रभारियों की उपस्थिति अन्न उत्सव के दिन अनिवार्य है। सभी पात्र हितग्राहियों को माह अप्रैल 2022 का खाद्यान्न प्राप्त करने के पूर्व अपने परिवार के सभी सदस्यों का ईकेवायसी कराना है तथा कम से कम अपने परिवार के एक सदस्य का मोबाइल भी दर्ज कराना है जिससे उनको खाद्यान्न प्राप्त होने का एसएमएस प्राप्त हो सके। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ