Music

BRACKING

Loading...

छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के प्रथम हसौद आगमन पर आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत हुआ

 


हसौद - मां महामाया की पावन नगरी हसौद में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मान. नीरज पाण्डेय जी का नवीन जिला सक्ति  जैजैपुर विधानसभा के ग्राम हसौद में प्रथम आगमन पर एनएसयूआई व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात विश्रामगृह हसौद में माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा वहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य में कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को गिनाते हुए छात्र छात्राओं के हित में जानकारी देते हुए सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी युवाओं को प्रेरित किया।उन्होंने बताया कि आज राज्य सरकार द्वारा छात्रों के हित में अनेकों कदम उठाए गए हैं जिसमें अभी ऑनलाइन शिक्षा व शिक्षा के तहत ऑनलाइन एग्जाम कराया ।  तथा व्यापम सीजी पीएससी सहित अन्य प्रतिभागी परीक्षा में अभ्यर्थियों को निशुल्क परीक्षा देना है। इसके साथ ही सरकार के द्वारा जनहित में कार्य किया जा रहा है। राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करने का एकजुट करने का कार्य किया जा रहा है। आगामी चुनाव को लेकर अध्यक्ष जी ने कहा कि जैजैपुर विधानसभा में अगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का विधायक जीतकर जाएगा जिसमें एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं नेताओं की अहम भूमिका रहेगी। कार्यक्रम में विशेष रुप से एनएसयूआई सक्ति जिलाध्यक्ष खुशवंत सिंह चंद्रा,पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत डभरा अनिल चंद्रा ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हसौद कुशल कश्यप, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र भार्गव, संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस मधुसूदन साहू, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव स्वप्निल सिन्हा,एनएसयूआई पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मोहन धिरहे, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता सतीश महेश,मयंक सोनी,कृपा सागर मैत्री,तोशिबा लायन, एनएसयूआई पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खूंटे,संयुक्त महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस ओमप्रकाश बर्मन,रामकिशन घृतलहरे,भुवन जांगड़े,लखन चंद्रा, देव यादव, इस्माइल खान, त्रिदेव राय ,मनोज चंद्रा, कीर्तन भारद्वाज,लाला मित्तल, हरीश मित्तल ,मिथिलेश खूटे,द्वारिका चंद्रा एवं बड़ी संख्या में एनएसयूआई व कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ