Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : महिला ने ससुरालवालों के खिलाफ कराई FIR

 


शिवपुरी में एक महिला ने अपने पति, सास और ननद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि शादी के समय उसके पति ने अपनी जाति छुपाते हुए खुद को राजपूत बताया था और कहा था कि उनके 3 घर हैं। लेकिन असलियत में ऐसा कुछ नहीं है। एक पंडित ने मेरे पति को बताया था कि हमें 5 बेटियां होंगी। इसलिए वह उसे रोजाना पीटने लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

यह है पूरा मामला
शिवपुरी के राम स्टील के पास रहने वाली लक्ष्मी का कहना है कि वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की रहने वाली है। 6 साल पहले शिवपुरी के भूपेंद्र खत्री से उसकी शादी हुई थी। शादी से पहले पति, ननद और मैट्रिमोनियल की एजेंट लड़की ने बताया कि हम राजपूत हैं और हमारे 3 घर हैं। शादी के बाद वह अपने पति के साथ शिवपुरी आई। जहां उसे पता चला कि वह राजपूत नहीं खत्री है और उसके पास कोई मकान भी नहीं है।
किराए के मकान में रही
लक्ष्मी ने आगे बताया कि अपने माता-पिता के कारण वह ससुराल वालों के झूठ को जानते हुए भी चुप रही और साथ रहने लगी। वह अपने पति के साथ 4 साल तक एक किराए के मकान में रही। इस दौरान दोनों को 2 बेटियां भी हुईं। अबतक सब कुछ ठीक था।
पंडित ने कहा था कि होंगी पांच बेटियां
लक्ष्मी ने बताया कि दो बेटियां होने के बाद उसका पति किसी पंडित से मिला। पंडित ने कहा कि हमें 5 बेटियां होंगी। उसी दिन से ससुराल वाले मुझे परेशान करने लगे। पति शराब पीकर आता और मारपीट करता। शराब के पैसे मांगता, ना दो तो गालियां देता था। हमेशा घर से निकलने के लिए कहता था। रविवार रात भी पति ने लक्ष्मी को पीटा और थाने में उसकी झूठी शिकायत की। न्याय की मांग करने के लिए वह अपनी बेटियों के साथ सिटी कोतवाली थाने आई और शिकायत दर्ज कराई।

TI सुनील खमरिया का कहना है कि पत्नी लक्ष्मी ने अपनी सास और पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं सास और पति ने लक्ष्मी के खिलाफ शिकायत की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ