Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : महिलातीन साल की दो बेटियां लेकर थाने पहुंची ,भ्रूण गिराने का आरोप


 शहर में ग्वालियर बायपास क्षेत्र में रहने वाली महिला लक्ष्मी खत्री अपनी 5 और 3 साल की दो बेटियों के साथ सोमवार को सिटी कोतवाली पहुंची। उसने पति, सास व ननद पर भ्रूण गिराने का आरोप लगाया बल्कि दहेज मांगने की शिकायत की है। पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी खत्री पुत्री धर्मसिंह राजपूत ने सोमवार को कोतवाली थाने में आवेदन दिया है कि उसकी 6 साल पहले भूपेंद्र खत्री पुत्र तिलक राज खत्री निवासी राम स्टील के पीछे ग्वालियर बायपास के पास शिवपुरी से शादी हुई थी। शादी के बाद दो बेटियां प्रियांशी (5) और पीहू (3) का जन्म हुआ।

पति भूपेंद्र व सास कृष्णा खत्री, ननद रेखा पंजाबी आए दिन मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। खाने-पीने को नहीं देते। बीमार होने पर इलाज नहीं कराते। आए दिन दहेज के लिए परेशान करते हैं। कहते हैं कि तेरे मां-बाप ने शादी में कुछ नहीं दिया। धंधा करने के लिए मायके जाकर 1 लाख रु. लेकर आ, तब पास रखेंगे।

पति व सास ने एक दिन पहले ही मारपीट और घर से भगाने की शिकायत की थी। महिला लक्ष्मी के खिलाफ पति भूपेंद्र और सास कृष्णा खत्री ने रविवार को ही कोतवाली थाने में शिकायत की थी। दोनों ने लक्ष्मी पर मारपीट व घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अब दोनों पक्ष के आवेदन पर जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ