शिवपुरी के सिटी कोतवाली थाने में एक महिला रचना धाकड़ एक बच्चे के साथ पहुंची। महिला ने बच्चे को पहले वाले पति तक पहुंचाने की बात कही। रचना ने बताया कि उसकी शादी 4 साल पहले पोहरी के ग्राम गुड़ा निवासी सुनील धाकड़ के साथ हुई थी इस बीच उसके दो बच्चे भी हुए। बीते कुछ समय पहले उसकी मुलाकात फोन पर पानीपत के रहने वाले लड्डू गुर्जर से हुई थी। जिसके बाद मैं उसे अपना दिल दे बैठी, दिल देने के बाद उसने 4 माह पहले लड्डू गुर्जर से शादी कर ली और उसी के साथ पानीपत में रहने लगी। पानीपत में वह अपने छोटे बेटे को साथ ले गई। बड़े बेटे को उसके पहले वाले पति सुनील धाकड़ के पास ही छोड़ गई थी। पहले पति सुनील धाकड़ के द्वारा लगातार उस पर छोटे बेटे को वापस करने का दबाव बनाया जा रहा था। जिसे वह वापस करने सिटी कोतवाली थाने पहुंचे हैं महिला का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में वह अपने छोटे बच्चे को अपने पहले पहले पति सुनील धाकड़ के सुपुर्द करेगी।
महिला की थी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने किया था दस्तयाब
4 महीने पहले एकाएक गायब हुई रचना की गुमशुदगी की शिकायत ससुरालियों के द्वारा सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद बीते माह मार्च मैं रचना को पानीपत से दस्तयाब किया गया था। रचना के द्वारा दिए गए बयानों में खुद की इच्छा अनुसार दूसरे के साथ ब्याह रचाना बताया गया था।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खमरिया का कहना है कि महिला का मामला एसडीम कोर्ट हैं। महिला के पहले वाले पति को बुलाया गया है अगर उसका पति बच्चे की मांग कर रहा है। रचना बच्चे को देना चाह रही है। इसका फैसला बच्चे की उम्र को देखते हुए माननीय एसडीएम कोर्ट में लिया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ