Music

BRACKING

Loading...

MP : 1098 करोड़ रूपये का 3 लाख 47 हजार किसानों को ऑनलाइन भुगतान - प्रमुख सचिव किदवई

 प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री फैज अहमद किदवई ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार तक 29 लाख 17 हजार 271 मी. टन गेहूँ का उपार्जन किया गया। अब तक 3 लाख 47 हजार 597 किसानों को 1098 करोड़ रूपये की राशि उनके खातों में ऑनलाइन अंतरित की गई। उन्होंने बताया कि भुगतान में पारदर्शिता के लिये पी.एफ.एम.एस. (पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल के माध्यम से राशि किसानों के खातों में जमा की जा रही है।

प्रमुख सचिव श्री किदवई ने बताया कि इस प्रकार 26 अप्रैल को एक दिन में 3 लाख 41 हजार मी. टन गेहूँ का उपार्जन किया गया इसमें 3 लाख 22 हजार 835 किसानों को 754 करोड़ रूपये की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ