इंदौर। 34 साल की एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि शादी का वादा करके 11 साल तक उसके साथ संबंध बनाए और अब ब्रेकअप कर के किसी और से शादी कर रहा है। लड़की पीएससी की तैयारी कर रही है जबकि लड़का इंदौर से PhD कर रहा है।
भंवरकुआं थाने के TI शंशिकांत चौरसिया ने बताया, कुक्षी की रहने वाली 34 वर्षीय लड़की की शिकायत पर सुरेन्द्र सिंह बामनिया निवासी ग्राम ढोल्या के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता लड़की के मुताबिक आरोपी सुरेन्द्र आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज से सामाजिक विज्ञान में PhD कर रहा है। वह मोतीलाल हॉस्टल में ही रह रहा था। इस दौरान वह कई बार उसे ब्वॉयज हॉस्टल भी ले गया, जहां पर उसके साथ संबंध बनाए।
पीड़िता ने बताया कि जब वह इंदौर के अंबिकापुरी में किराए से रहती थी। यहां भी सुरेन्द्र उसके कमरे पर मिलने आता था और यहां भी कई बार उसने पीड़िता के साथ संबध बनाए। पुलिस के मुताबिक अभी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है। वह अपने गांव भाग गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

0 टिप्पणियाँ