Music

BRACKING

Loading...

श्योपुर : भांजे की शादी में भात देने जा रहे थे, रास्ते में हो गया हमला, 3 लाख रुपए की लूट

 श्योपुर जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर स्थित कनापुर रोड पर रविवार की रात लूट हो गई। यहां 4 अज्ञात बदमाशों ने बाइक से भात देने जा रहे तीन लोगों पर हमला कर 3 लाख रुपए लूट लिए। घटना के बाद एकत्रित हुए पीड़ित के रिश्तेदारों ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है। जिसके बाद देहात थाना पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे ग्राम मेवाड़ा निवासी बलराम अपनी पत्नी किशनन्दा बाई और बेटे पुष्पराज के साथ बाइक से ग्राम कनापुर में भांजे दिनेश की शादी में भात देने के लिए जा रहे थे। तभी कनापुर रोड तलाई के पास 4 अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और छीना झपटी की कोशिश करने लगे। इसी बीच मां-बेटे बाइक से नीचे उतर गए तभी बदमाशों ने बाइक चालक बलराम को अपने साथ घसीट 20 मीटर की दूर तक ले गए जहां उसकी जेबों में भात के लिए रखे करीब 3 लाख रुपए निकालकर बदमाश भाग गए। कुछ देर बाद खातौली रोड से आ रही एक जीप ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया और मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने पुलिस थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए हंगामा कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 393, 34 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इनका कहना है

देहात थाना प्रभारी भारत सिंह गुर्जर ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल बाइक चालक बलराम से पूछताछ करने की कोशिश की गई हैं। वहीं, उसके बेटे पुष्पराज के बयान के आधार पर फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ