Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : पुरानी पेंशन लागू करे सरकार , कर्मचारी कब तक प्रदर्शन करें

 पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आखिर कर्मचारी कब तक प्रदर्शन करें। लंबे अरसे से कर्मचारी जगत की मांग है कि उन्हें पुरानी पेंशन सरकार बहाल करें ताकि सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारियों को सम्मानजनक राशि मिले। पर सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। इसी वजह से विभिन्न संगठन समय-समय पर विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांग रख रहे हैं, लेकिन सरकार अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।

इसी वजह से कर्मचारी आक्रोशित हैं। हमारी मांग है कि जल्द पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। यह बात मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिलीप शर्मा, सचिव अजमेर सिंह यादव ने देश के सीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम सौंपे ज्ञापन में कही।तहसील अध्यक्ष अध्यक्ष अनुज गुप्ता के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा।

ज्ञापन में कहा गया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2004 से प्रारंभ की गई नई पेंशन स्कीम बाजार पर आधारित है। इसे बंद करके मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना लागू करे। इस मांग को लेकर गुरुवार को मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के बैनर पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन देने वालों में राज्य कर्मचारी संघ के मुकेश आचार्य, गजेंद्र यादव, योगेश मिश्रा, गोपाल गौड़, महेश तिवारी, भजन कुशवाह, पीसी गुप्ता, गोपाल जैमिनी, प्रेम नारायण, कपिल नामदेव, वैजनाथ, फतेह सिंह गुर्जर, दर्शन शिवहरे, शत्रुघ्न तोमर, के के भार्गव, सुरेंद्र शर्मा, विकास पाठक, मोनू ओझा , नवल सिंह, घनश्याम वर्मा, अलंकार आँगवेकर, वकील मोहम्मद, जतिन ठाकुर, सुल्तान सिंह, दीपक सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ