Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप-सड़क पर शव रखकर किया प्रर्दशन

 

शिवपुरी के सिरसौद थाना के सामने कुछ ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। जानकारी के अनुसार बीते 2 मई को मारौरा अहीर गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में चैतू परिहार उम्र 45 साल निवासी रानीपुरा की सोमवार को इलाज के दौरान ग्वालियर अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने ग्वालियर से मृतक का शव लाकर सिरसौद थाने के सामने पोहरी-श्योपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि चैतू परिहार को जानबूझकर बाइक से गिरा कर किसी वाहन से कुचला गया है।

दरअसल इससे पहले करीब एक साल पूर्व चेतू परिहार के साले की भी इसी तरह हत्या की गई थी। जिस मामले में चेतू परिहार मुख्य गवाह है। परिजनों का आरोप है कि षडयंत्र पूर्वक चेतू परिहार की हत्या की गई है। पुलिस इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंची सस्वत थाना पुलिस ने परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन देते हुए जाम को खुलवाया।

पहले मेरे बेटे को मारा, अब बहनोई दिया मार

कपराना निवासी सिद्धार्थ परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके बेटे की हत्या इसी तरीके से कुछ लोगों के द्वारा कर दी गई थी जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। बेटे की मौत का मुख्य गवाह उसका बहनोई चेतू परिहार था और बीते 2 मई को चेतू के साथ भी हादसा घठित करवा कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया गया जिसे एक्सीडेंट दर्शाया गया है।

इनका है कहना

सिरसौद थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा का कहना है कि हादसे में चेतू परिहार घायल हुआ था। जिसकी उपचार के दौरान बीते रोज मौत हो गई। चेतू केशव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ