MP KISAN NEWS - बैंक किसानों के खाते में 5 करोड़ रु ट्रांसफर करे, सरकार ने कहा
NEWS ROOMMay 05, 2022
मध्य प्रदेश सरकार ने 50 लाख किसानों के खातों में 7,620 करोड़ रुपए की बीमा राशि ट्रांसफर करने का दावा किया था। इसके बाद कई किसानों की तरफ से क्लेम की पात्रता होने के बाद भी बीमा न मिलने की शिकायत सामने आई थी।
अच्छी बात यह है कि अब सरकार ने भी मान लिया है कि करीब 25 हजार किसानों के खाते में बीमा की राशि नहीं पहुंची। भोपाल में ऐसे 1200 किसान हैं। सरकार ने मप्र में काम कर रहीं 45 पीएसयू, निजी, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की 8000 से अधिक बैंक शाखाओं को इन 25 हजार किसानों के बैंक खाते में राशि पहुंचाने को कहा है। यह राशि लगभग 5 करोड़ रुपए है।
बैंकों का कहना है कि किसानों की लिस्ट सरकार के मैदानी अमले ने दी थी। इसमें आधार नंबर से लिंक खातों के नंबर थे। इनमें सैकड़ों किसान तो वे थे, जिनकी मौत हो चुकी है। कई किसानों के पास दो-दो बैंकों के किसान क्रेडिट कार्ड थे। नाम-पते अपडेट न करवाना, आधार लिंक न करवाना अन्य वे वजहें हैं जिनकी वजह से इन किसानों के खातों में बैंक पैसा नहीं गया।

0 टिप्पणियाँ