Music

BRACKING

Loading...

MP : लाइन हाजिर TI की नाराज गर्लफ्रेंड ने FIR कराई, साहब सस्पेंड



 मध्य प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर विपिन बाथम का समय खराब चल रहा है। उज्जैन जिले के उन्हेल थाने में पदस्थ थे। 8 महीने से लाइन हाजिर चल रहे हैं और अब उनकी नाराज गर्लफ्रेंड ने उनके खिलाफ 376 की FIR दर्ज करवा दी। मामला भोपाल में दर्ज हुआ, टीआई साहब उज्जैन में सस्पेंड कर दिए गए। 


बचपन के प्यार में धोखा दिया: विवाहित महिला का आरोप

37 साल की एक विवाहित महिला ने दावा किया है कि टीआई विपिन बाथम के साथ उनका लंबे समय से अफेयर चल रहा है। दोनों बचपन के दोस्त हैं। जब जवान हुए तो विपिन बाथम ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। बचपन के प्यार और विश्वास के चलते उसने अपना सब कुछ सौप दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि टीआई विपिन बाथम उसे अक्सर उन्हेल बुलाया करते थे। दोनों के बीच कई बार फिजिकल रिलेशन बने, लेकिन शादी करने को तैयार नहीं है। शिकायत के आधार पर भोपाल पुलिस ने FIR दर्ज करके आगामी कार्रवाई के लिए उसे उज्जैन पुलिस के पास भेज दिया। 

8 महीने से लाइन अटैच, अब FIR के बाद सस्पेंड

एडिशनल एसपी सत्येंद्र शुक्ला ने बताया कि इंस्पेक्टर विपिन बाथम उन्हेल थाने में टी आई के पद पर पदस्थ थे। कई शिकायतों के चलते 8 महीने पहले उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया था। जैसे ही भोपाल में FIR दर्ज होने की जानकारी उज्जैन एसपी को मिली उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इंस्पेक्टर विपिन बाथम को सस्पेंड कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ