इंदौर - द्वारकापुरी थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल मोहन सोलंकी की डेड बॉडी उनके सरकारी क्वार्टर में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली है। उनकी पत्नी जो डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में क्लर्क है, ने पुलिस को सूचना दी। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है।
राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने बताया कि मोहन सोलंकी उम्र 35 वर्ष खरगोन का रहने वाला था। इंदौर पुलिस के द्वारकापुरी थाने में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। कुछ दिनों पहले उसे प्रमोशन मिला था और वह हेड कांस्टेबल बन गया था। साथी कर्मचारियों का कहना है कि प्रमोशन के बाद भी मोहन सोलंकी गुमसुम रहता था। किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। घटना वाले दिन दोपहर में उसकी ड्यूटी थी, तभी उसने किसी से ज्यादा बात नहीं की।
मोहन सोलंकी की पत्नी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में क्लर्क के पद पर काम करती हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि रात में घर लौट कर आए थे। परिवार के साथ समय बिताने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। सुबह जब दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं दिया। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर मोहन सोलंकी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
0 टिप्पणियाँ