आईटीआई शिवपुरी में 13 ट्रेड संचालित है। जिसमें इलेक्ट्रीशियन, स्टेनो हिंदी, टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, वेल्डर, मैकेनिक, डीजल इंजन, मैकेनिक मोटर व्हीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, सर्वेयर, कोपा, फैशन डिजाइनिंग एण्ड टेक्नोलॉजी एवं ट्रेवल एण्ड टूर असिस्टेंट शामिल है। जिसमें कुल 420 सीटों पर प्रवेश होना है। आईटीआई पोहरी में 06 ट्रेड संचालित है। जिसमें इलेक्ट्रीशियन, स्टेनो हिंदी, फिटर, वेल्डर, मैकेनिक डीजल इंजन, कोपा शामिल है। जिसमें कुल 224 सीटों पर प्रवेश होना है। आईटीआई पिछोर में 03 ट्रेड संचालित है। जिसमें इलेक्ट्रीशियन, स्टेनो हिंदी, मैकेनिक डीजल इंजन शामिल है। जिसमें कुल 136 सीटों पर प्रवेश होना है। आईटीआई कोलारस में 05 ट्रेड संचालित है। जिसमें इलेक्ट्रीशियन, स्टेनो हिंदी, वेल्डर, मैकेनिक डीजल इंजन, कोपा शामिल है। जिसमें कुल 176 सीटों पर प्रवेश होना है। आईटीआई खनियांधाना में 02 ट्रेड संचालित है। जिसमें मैकेनिक डीजल इंजन, कोपा शामिल है। जिसमें कुल 96 सीटों पर प्रवेश होना है। आईटीआई बदरवास में कोपा संचालित है। जिसमें कुल 48 सीटों पर प्रवेश होना है।
रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक, मूल निवासी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज कलर फोटो, समग्र आईडी, डिजिटल जाति प्रमाण-पत्र(अजा/अजजा/अपिव), डिजिटल आय प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), विकलांग प्रमाण-पत्र, एनसीसी, एक्स सर्विसमैन, भूतपूर्व सैनिक इत्यादि (यदि लागू हो), 12वीं की अंकसूची, स्नातक, स्नातकोत्तर(यदि लागू हो) आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आईटीआई शिवपुरी में आकर हेल्प डेस्क पर तथा श्री विवेक सिंह तोमर 9425123169, श्री दीपक मिश्रा 8770965013, श्री आलोक श्रीवास्तव 9165787471 से संपर्क कर सकते है।

0 टिप्पणियाँ