नव प्रवेशित छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत करते हुए-प्राचार्य कहार जी
बिर्रा-आर्य बाल कल्याण समिति बिर्रा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में दिनाँक 16.06.2022 दिन गुरुवार को शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार तिवारी (व्याख्याता शा. उ. मा. वि. करही) तथा इस कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्री भागीरथी देवाँगन (अध्यक्ष - आर्य बाल कल्याण समिति बिर्रा) तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री श्रवण कुमार कश्यप सचिव, श्री घनश्याम प्रसाद कश्यप उपाध्यक्ष, श्री नीलाम्बर सिंह कोषाध्यक्ष, श्री दादूराम कश्यप जी सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय अतिथियों के द्वारा माँ वीणापाणी, ऊँ एवं भारत माता के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन करके हुआ। इस कार्यक्रम में प्राचार्य श्री ध्रुव कुमार कहार जी, एवं प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार आदित्य जी के द्वारा नव प्रवेशित भैया बहिनों का तिलक वंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार तिवारी जी ने अपने उद्बौधन में बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं विद्या प्रदान की जाती है। तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में प्रकाश डाला। प्राचार्य श्री ध्रुव कुमार कहार जी के द्वारा भैया बहिनों को विद्यालय में प्रवेश कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में अपनी बात रखी। इस कार्यक्रम में अपने ग्राम बिर्रा के आँगन बाड़ी समूह की महिलाएं एवं मितानिन समूह की महिलाएं उपस्थित होकर कार्यक्रम में सफल योगदान दिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्यइस कार्यक्रम में अपने विद्यालय के समस्त आचार्य बन्धु भगिनी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सँचालन श्री केशव प्रसाद देवाँगन जी एवं छायाचित्र का कार्य श्री बोधप्रकाश जी के द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार आदित्य जी के द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया गया। प्राचार्य जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।



0 टिप्पणियाँ