
जिला शिवपुरी में निकटवर्ती चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश चंदेल के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण भूरिया के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत अनुभाग कोलारस के एसडीओपी श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में कोलारस पुलिस ने पडोरा फोरलेन हाइवे पर चेकिंग लगा रखी थी तभी चेकिंग अधिकारी को मुखबिर से खबर मिली कि एक कंटेनर में बछड़े गोवंश भरकर वध करने के लिए ले जाए जा रहे हैं और यह कंटेनर ग्वालियर की ओर से आ रहा है इस सूचना पर से मुखबिर के बताए गए कंटेनर को चेकिंग के दौरान रोका गया जिसकी जांच करने पर कंटेनर में 64 बछड़े भरे हुए थे जिनके कसाई पैर बांधकर और उपर से काले रंग का तिरपाल डाल कर कंटेनर में भरकर ले जा रहे थे। इन बछड़ों की कीमत लगभग 3 लाख रुपए बताई जा रही है और कंटेनर की कीमत लगभग 20 लाख है। बछड़ों से भरे कंटेनर को जब्त करने के साथ ही पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी विदिशा और भोपाल जिले के आसपास इलाके के हैं। इन सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम एवं गोवंश वध अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही कोलारस पुलिस ने जब्त बछड़ों के मेडिकल टेस्ट कराने के बाद उन्हें गौशाला में भेजा है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह उक्त बछड़ों को ग्वालियर से सिवनी ले जा रहे थे। आरोपी अपने मकसद में कामयाब होते उससे पहले ही कोलारस पुलिस की तत्परता से वो दबोच लिए गए। पुलिस द्वारा गोवंश के भरे कंटेनर को पकड़ने में कोलारस एसडीओपी विजय यादव, नगर निरीक्षक मनीष शर्मा, एसआई बैजनाथ मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, नरेश दुबे, दिलीप सिंह, गजराज, सौरभ पचौरी, रामकृष्ण शर्मा, विक्रम सिंह, नीलम शर्मा आदि की प्रमुख भूमिका रही
0 टिप्पणियाँ