Music

BRACKING

Loading...

स्वस्थ जीवन के लिए रक्तदान करना भी जरूरी


 जांजगीर-शासकीय टीसीएल पीजी कॉलेज जांजगीर के रेड क्रॉस रेड रिबन एवं विधि के छात्रों /स्वयंसेवकों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया या। प्राध्यापक डॉ अभय सिन्हा ने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताया। उन्होंने बताया कि पूर्व छात्र संदीप देवांगन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से ब्लड बैंक हेतु एक समाज सेवी संस्था चलाई जाती है जिसमें जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर रक्त की आवश्यकता होने पर उन्हें ब्लड उपलब्ध कराया जाता है साथ ही महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब के सदस्य, छात्र-छात्राएं जिनको भी ब्लड की आवश्यकता होती है,

तुरंत ही ब्लड उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाती है इस कार्य के लिए समय पर स्वयंसेवक हॉस्पिटल में उपस्थित होते हैं। स्वयं सेवकों ने शिविर एवं विभिन्न अवसरों पर समूह बनाकर रक्तदान रक्तदान प्रक्रिया में भाग लिया है प्राचार्य डॉ अंबिका प्रसाद वर्मा ने सभी ब्लड डोनर्स को शुभकामनाएं दी ब्लड डोनेशन कैंप में सक्रिय भागीदारी के लिए संदीप देवांगन,सुनील राठौर , ज्योति बाला पाटले एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ