बिलासपुर/ लंबित महंगाई भत्ता और सातवे वेतनमान अनुसार गृह भाड़ा के लिए 29 जून को होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए शिक्षक व कर्मचारी संगठनों की तैयारी पूरी हो चुकी है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद किया गया है। जिसमे सभी संगठनों के आंदोलन को सफल बनाने समर्थन देने आगे आ रहे है । इसके लिए छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ ने भी आंदोलन को सफल बनाने के साथ खड़ा होगा। छत्तीसगढ़ सर्व कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह बनाफर ने समर्थक शिक्षकों से एक दिवसीय अवकाश लेकर आंदोलन के इस यज्ञ में आहूति देने की आह्वान किया है । ताकि आंदोलन को सफल बनाया जा सके।


0 टिप्पणियाँ