बिर्रा -छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार जिला कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी एवं जिला समग्र शिक्षा मिशन समन्वयक राजकुमार तिवारी,एपीसी एच आर जायसवाल,बीआरसीसी एच के बेहार के मार्गदर्शन में विकास खंड-बम्हनीडीह संकुल सेमरिया प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। शाला प्रवेशोत्सव के अतिथि जिला समग्र शिक्षा मिशन एपीसी एच आर जायसवाल बीआरसीसी एचके बेहार सरपंच दुर्गा कश्यप छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के पूर्व संयोजक मनोज तिवारी संकुल प्राचार्य रमेश मेहरा सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती विजयलक्ष्मी कश्यप ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा अर्चन करने के बाद मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के संदेश को पढ़ कर सुनाया गया। शिक्षकों के द्वारा अतिथियों का शाल श्रीफल पुष्प माला व पुष्प गुच्छ तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कक्षा पहली एवं छठवीं के बच्चों को तिलक लगाकर गणवेश पाठ्य पुस्तक वितरण व बच्चों को लड्डू खिलाकर प्रवेश कराया गया।
शाला प्रवेश उत्सव पर अतिथियों शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए बच्चों को आशीर्वाद प्रदान कर निरंतर विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने के लिए साथ ही पालकों को अपने बच्चों के प्रति ध्यान रखने हेतु ग्राम के प्रथम नागरिक सरपंच दुर्गा कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा।एपीसी एच आर जायसवाल बीआरसीसी एचके बेहार ने शिक्षकों से कहा कि नव प्रवेशी और शाला त्यागी बच्चों पर विशेष ध्यान देने के साथ साथ पठन-पाठन गतिविधियों का बच्चों के बीच में रहकर विभिन्न योजनाओं को सारगर्भित लाभान्वित तरीके से अवगत कराएं ताकि बच्चों को इसका सीधा लाभ मिल सके हर बच्चा प्रतिभा संपन्न होता है बस हमें उन्हें निखारने की आवश्यकता है।छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के पूर्व संयोजक मनोज तिवारी व संकुल प्राचार्य रमेश मेहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि हर गांव में शिक्षा के अविरल धारा निरंतर बहती रहे पालक शिक्षक जनप्रतिनिधि समुदाय की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं जिससे सबको मिलकर जिम्मेदारी से करना है।
पीएलसी प्रभारी सेमरिया स्वीकृति मंच प्रभारी बम्हनीडीह राष्ट्रीय आइडियाज जिला प्रभारी छत्तीसगढ़ रीडिंग व गढबो नवा भविष्य ब्लॉक प्रभारी मानद वाचस्पति डॉक्टरेट उपाधि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन जिला अध्यक्ष ब्लाक सहायक मिडिया प्रभारी व अन्य सम्मान से सम्मानित शिक्षक डॉ उमेश कुमार दुबे का अतिथियों शिक्षकों के द्वारा शाल श्रीफल पुष्प माला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच कृष्णा बाई उपसरपंच अंजू जांगड़े पंच अमृतलाल फूल सिंग बजरंग तीजू श्याम बाई चंद्रिका शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष धनेश्वर मोतीराम कश्यप गणमान्य नागरिक धरमदास सुशील कुमार बैतमाल रामकुमार रामप्रताप रामपाल फिरत धनीराम यादव लक्ष्मी कश्यप विजय रामचरण कश्यप नारी शक्ति जानकीबाई शांति बाई राम कुमारी व शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ उमेश दुबे व आभार प्रर्दशन सीएससी विश्वनाथ कश्यप ने किया।उक्त जानकारी ब्लॉक सहायक मीडिया प्रभारी डॉ उमेश दुबे ने दी।



0 टिप्पणियाँ