Music

BRACKING

Loading...

एपीसी,बीआरसीसी ने प्रवेशोत्सव पश्चात् किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण*

 


*बिर्रा -जिले एवं विकास खंड में शिक्षा का स्तर में सुधार एवं गुणवत्ता का प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में एपीसी एचआर जायसवाल बीआरसीसी एच के बेहार ने विकास खंड-बम्हनीडीह के अंतर्गत संकुल सेमरिया प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के पश्चात् प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला एवं हायर सेकेंडरी सेमरिया के संकुल प्राचार्य सीएससी प्रधान पाठक एवं शिक्षकों के साथ बैठक कर बच्चों की गुणवत्ता का आकलन एवं निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान विद्यालय में स्टाफ उपस्थित पाए गए स्कूल में सभी कक्षाएं एवं अन्य गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित पाई गई।एपीसी

बीआरसीसी के द्वारा कक्षा में बच्चों के साथ बैठकर बच्चों से भी प्रश्न पूछा गया जिसमें कुछ बच्चे सवालों का जवाब देने में कमजोर पाए गए एपीसी बीआरसीसी के द्वारा समस्त शिक्षकों व प्रधान पाठकों को निर्देशित करते हुए कहा कि कमजोर बच्चों के लिए विशेष समय देकर ध्यान देवें व देने की आवश्यकता है साथ ही सभी विभागीय जानकारियां समय सीमा में दिए जाने संबंधी निर्देशित किए।उक्त जानकारी सहायक मीडिया प्रभारी डॉ उमेश दुबे ने दी।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ