धार जिले के ग्राम हैदरी में शनिवार सुबह 6 बजे घर के बाहर आंगन में सो रहे बुजुर्ग व उनकी 12 साल की पोती पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने आते ही सबसे पहले उठी दादी के ऊपर झपटा मारा। पति के उठते ही तेंदुए ने उस पर भी हमला किया। तेंदुए ने जबड़ा, पीठ व सिर नाेंच दिया।
घर का दरवाजा खुला देख पाेती काे जबड़े में दबाकर घर के अंदर ले जाने लगा। दादी ने पाेती के दाेनाें पैर पकड़कर अपनी ओर खींचा। शाेर सुनकर तेंदुआ घर के अंदर दुबक गया। करीब 12 घंटे तक घर में ही रहा। दरवाजे पर पिंजरा देख शाम 6 बजे तेंदुआ कवेलू की छत ताेड़कर भाग गया। हमले में दो घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
तेंदुए से सामना करते हुए पति घायल हो गए
घर में बेटा अनिल व उसकी पत्नी संताेषी साे रही थी। मैं, 12 वर्षीय पाेती मनीषा व 56 वर्षीय पति छगन दुबनिया के साथ आंगन में साे रही थी। शनिवार सुबह 6 बजे नींद खुली ताे सामने तेंदुआ दिखा। तेंदुए ने झपटा मार दिया। पति ने तेंदुए से सामना किया। जिससे उनकी जीभ व हाेंठ कट गए। पीठ व सिर में भी चाेटें अाई। तेंदुआ पाेती मनीषा पर हमला कर उसे जबड़े में भरकर घर में ले जाने लगा। मैंने उसके दाेनाें पैर पकड़ कर अपनी ओर खींचते हुए आवाज लगाई ताे अंदर से बेटा व बहू बाहर आ गई। तेंदुआ घर में घुस गया था। दरवाजा बाहर से बंद कर पुलिस काे सूचना दी।'

0 टिप्पणियाँ