Music

BRACKING

Loading...

MP : मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर दी बधाई

 
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स में जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) प्रतियोगिता में भारत के युवा खिलाड़ी और टोक्यो ओलिंपिक चेंपियन श्री नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने और 89.30 मीटर के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करने पर बधाई दी है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री चोपड़ा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप इसी तरह उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित करते रहें। यह प्रतियोगिता एक कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड मीट है, जो एक शीर्ष स्तरीय विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता मानी जाती है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ