भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 482.20 मि.मी., बैराड़ में 363.50 मि.मी., पोहरी में 428 मि.मी., नरवर में 438 मि.मी., करैरा में 256 मि.मी., पिछोर में 390.70 मि.मी., कोलारस 521.30 मि.मी., बदरवास में 407 मि.मी. तथा खनियाधाना में 300 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
0 टिप्पणियाँ