Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : नीतू माथुर वनी शिवपुरी ( ADM ) अपर कलेक्टर

 


मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में संयुक्त आयुक्त (लिटिगेशन एवं समन्वय), ग्वालियर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी, ग्वालियर(अतिरिक्त प्रभार)नीतू माथुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न मुख्य रूप से अपर कलेक्टर शिवपुरी पदस्थ किया गया है। इस दौरान नीतू माथुर ने शिवपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर शिवपुरी अक्षय कुमार सिंह से मिलकर एडीएम का चार्ज लिया

बता दें कि इससे पहले भी अपनी साफ स्वच्छ छवि के चलते नीतू माथुर शिवपुरी एडीएम और जिला पंचायत सीईओ काफी लंबे समय तक रह चुकी हैं कुछ महीनों पहले नव नियुक्त एडीएम नीतू माथुर को आइएएस आवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ